द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी ने सूरजपुर स्थित जिला कार्यालय पर दादरी एवं जेवर विधानसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जेवर विधानसभा के पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री मांगे राम कश्यप एवं दादरी विधानसभा के पर्यवेक्षक प्रदीप कसाना मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं द्वारा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती भी मनाई गई। मांगे राम कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगार की मार जनता परेशान है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गरीब पिछड़े दलित अल्पसंख्यक और मजदूरों के हित के लिए अनेक कार्य किए हैं। ऐसे में उनको मजबूत करने की जिम्मेदारी हम सब के कंधों पर है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच जाकर सामाजवादी विचारधारा का प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें।

अहिल्याबाई थीं सच्‍ची सेविका
प्रदीप कसाना ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर सरलता, सादगी की सच्ची मूर्ति थी, वह मातृभूमि की सच्ची सेविका थीं। इंदौर घराने की महारानी बनने के बाद भी अभिमान उन्हें छू तक नहीं गया था। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, वीर सिंह यादव, फकीरचंद नागर, महेंद्र नागर, इन्दर प्रधान, सुनील भाटी, नरेंद्र नागर, जगवीर नम्बरदार, मेहंदी हसन, राहुल अवाना, रामशरण नागर, सुधीर तोमर, कृष्णा चौहान, कृशान्त भाटी, इंद्रपाल छौकर, लाल सिंह गौतम, सुरेंद्र नागर, बब्बल भाटी, सुनीता यादव, कपिल ननका सैफी , विनोद लोहिया, राजेश रोही, शशि यादव, रोहित मत्ते गुर्जर, अकबर खान, विकास, अवनीश भाटी, महेश भाटी सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।