
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा ने आयुषी सिन्धु तेवतिया को किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बनाया। उनके द्वारा समाज और किसान मज़दूरों के लिए लगातार आवाज़ उठाने एवं पूरे देश में महिला शक्ति को मज़बूत करने के लिए संगठन में बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। पहले भी वह किसान मज़दूरों के लिए आवाज़ उठाती रही है। वह उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में लोकप्रिय चेहरा है। इस संबंध में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आयुषी सिंधु तेवत्तिया ने कहा कि जो ज़िम्मेदारी संगठन ने दी है उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगी। पूरे देश में महिला शक्ति को मज़बूत कर किसान मज़दूर की आवाज़ को बुलंद करने का काम करूँगी। उन्होंने महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी के लिए संगठन का आभार व्यक्त किया।