-आंदोलन कर रहे किसानों की गिरफ्तारी पर जताई नाराजगी
-कहा कि किसानों के अधिकारों का किया जा रहा हनन

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: पंजाब में आंदोलनरत किसानों के गिरफ्तारी की आंच जिले तक पहुंची है। भारतीय किसान यूनियन ने गिरफ्तारी का विरोध किया है। विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम एक रोष पत्र लिखा है। यह पत्र सिटी मजिस्‍ट्रेट ग्रेटर नोएडा को सौंपा। कहा कि किसानों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

इस कारण जताया विरोध
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश का किसान अपनी फसलों के वाजिब भाव के साथ उसकी गारंटी, कानून की मांग सहित सभी मांगों को लेकर दिल्ली आन्दोलन से ही संघर्ष कर रहा है। देश के दो बड़े किसान मोर्चों सहित कुछ जत्थेबन्दियाँ हरियाणा व पंजाब बॉर्डरों शम्भू व खनौरी पर 13 माह से भी अधिक समय से शान्तिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन कर रहे थे। केन्द्र सरकार किसानों से सभी विषयों को लेकर वार्ता कर रही थी, लेकिन इस दौरान को जब किसान संगठन व सरकार के मध्य वार्ता समाप्त हुई तो उसके पश्चात वापस अपने मोर्चों पर लौट रहे किसान संगठनों के नेताओं को पंजाब सरकार के द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिससे देशभर के किसानों में रोष की स्थिति व्याप्त हुई है। कहा कि यह हमारे अधिकारों का हनन है।