-करप्शन फ्री इंडिया संगठन के द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने कासना स्थित जिला कार्यालय पर सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। बलिदान दिवस कार्यक्रम संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रधान के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस के अवसर पर आजादी के 78 वर्ष बाद भी भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने की शपथ ली।
निभाई थी भूमिका
इस अवसर पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व आलोक नागर ने कहा कि 23 मार्च 1931 को लाहौर की जेल में भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व लोगों के अंदर क्रांति की अलख जगानें वाले सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को फांसी दी गई थी। जिसके बाद लोगों के अंदर क्रांति की ऐसी लौ जली की भारत ने अंग्रेजी शासन से आजादी लेकर ही दम लिया। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि देश की 78 वर्ष की आजादी के बाद भी भारत को भगत सिंह के सपनों का भारत नहीं बन पाए। आज भी देश में गरीब किसान मजदूर दलित शोषित वंचितों के साथ अत्याचार किए जा रहे हैं। इस अवसर पर दिनेश नागर, प्रेम प्रधान, बृजपाल भाटी, राकेश नागर, यतेंद्र नागर, तेजवीर चौहान, कुलबीर भाटी, रिंकू बैसला, पिंटू मास्टर, राम नागर, रणधीर सिंह, पवन यादव, सत्येंद्र चौधरी, लव यादव, देवराज नागर, अंकित त्यागी, धर्मेंद्र भाटी, रिंकु भाटी, हरीश भाटी, सतीश शर्मा, तरुण भाटी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
