-शिकायत के बाद वन विभाग ने लगाया 30 हजार का जुर्माना
-वन विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर की थी जांच
द न्यूज गली, नोएडा: नोएडा के सेक्टर 151 में ऐस ग्रुप का प्रोजेक्ट है। उसकी कामर्शियल मार्केट के सामने सर्विस रोड़ पर पेड़ लगे हुए हैं। पेड़ों के कारण मार्केट छिप रही थी। ऐस ग्रुप ने तीन पेड़ों की गहरी छटाई करा दी। पेड़ों का अधिकतर हिस्सा काट दिया गया। पर्यावरण प्रेमी प्रवीन भारती ने मामले की शिकायत वन विभाग में की थी। शिकायत के आधार पर वन विभाग ने मामले की जांच की। जांच में शिकायत सही मिलने पर ऐस ग्रुप पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पहले भी की है पर्यावरण से छेड़छाड़
ऐस ग्रुप के द्वारा पर्यावरण से छेड़छाड़ का यह पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी ग्रुप के द्वारा अपने नोएडा व जेवर के प्रोजेक्ट में पर्यावरण से छेडछाड़ की गई थी। मशीन लगा लाखों लीटर भूगर्भ जल निकालकर नाले में बहाया गया था। लोगों के द्वारा की गई शिकायत पर भूगर्भ जल विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद जुर्माना भी लगाया था।
