द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : बादलपुर कोतवाली में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसे घर से भगाया तथा उसके साथ शादी की। पीड़िता के अनुसार वह अपने घर से 2 लाख रुपए और जेवरात चोरी करके लाई थी, जिसे आरोपी और उसके घर वालो ने हड़प लिया। बाद में उसके साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

वर्ष 2023 में हुई थी शादी
थाना बादलपुर के प्रभारी अमित भड़ाना ने बताया कि बीती रात को एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वरुण यादव ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। वर्ष 2023 में वह अपने घर से 2 लाख रुपए नकद और जेवरात लेकर वरुण के साथ भाग गयी। महिला के अनुसार वरुण अपनी बहन खुशबू के पास उसे लेकर गया। पीड़िता के अनुसार उसके द्वारा घर से लाई गई नकदी और जेवरात को वरुण की मां सुमन यादव ने अपने पास रख लिया। पीड़िता के अनुसार इसी बीच वरुण के परिजन रवि शंकर ने उसके साथ अश्लील हरकत की।

फंसाने का लगाया आरोप
पीड़िता का आरोप है कि वरुण और उसके परिजन भोली भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनके घर से नगदी और जेवरात मंगवाते हैं, तथा उसे लूट कर लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं। बाद में छोड़ देते हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में महिला की शिकायत पर वरुण यादव, बबलू यादव ,रवि शंकर, श्रीमती सुमन तथा खुशबू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।