द न्यूज गली, नोएडा : थाना सेक्टर-113 की पुलिस ने एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अशोक पुत्र श्याम बिहारी, निवासी ईमरहिया, थाना कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है।
2023 में हुई थी घटना
पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी को जोडिएक सोसायटी के पास से दबोचा गया। अशोक के खिलाफ 11 अगस्त 2023 को थाना सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज किया गया था। अशोक पर आरोप है कि वह अपनी पत्नी के साथ लगातार घरेलू विवाद करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसी तनाव के चलते वादी की बहन ने आत्महत्या कर ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की गहन जांच कर अभियुक्त की तलाश शुरू की थी।
गिरफ्तारी के समय आरोपी नोएडा के ग्राम सर्फाबाद, थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में यदु पब्लिक स्कूल के सामने रह रहा था।
न्यायालय में किया जाएगा पेश
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के मीडिया सेल ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्यवाही हेतु संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा।
