द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: विश्व हिंदू परिषद के द्वारा ग्रेटर नोएडा नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। परिषद ने कद्दावर सनातनी छवि के कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता शुभम मणि त्रिपाठी को नगर मंत्री की अहम जिम्‍मेदारी दी। शुभम मणि त्रिपाठी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और ऐनविक इन्फोटेक कंपनी के फाउंडर हैं। ऐनविक इन्फोटेक कंपनी इंजीनियरिंग के छात्रों को एडवांस कम्प्यूटेशन में ट्रेनिंग का और उनको प्लेस करने का भी काम करती है। समाज और युवा वर्ग में शुभम का बड़ा जुड़ाव है। नियमित रूप से वो समाज में हिंदुत्व के सम्बर्धन के लिए प्रयासरत रहते हैं।

लोगों ने दी बधाई
विश्व हिंदू परिषद में नगर मंत्री पद की जिम्‍मेदारी मिलने पर बड़ी संख्‍या में लोगों ने शुभम को बधाई दी। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के रहने वाले हैं। पिछले कई वर्षों से ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। वह श्री रामचरितमानस मंडली के सक्रिय सदस्य हैं और श्री रामचरितमानस विश्विद्यालय स्थापना हेतु स्थापित श्री रामचरितमानस प्रसार ट्रस्ट के माध्यम से विश्विद्यालय स्थापना के अनूठे अभियान के प्रहरी भी हैं। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने उनकी क्षमता को पहचानकर नगर मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।