-22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा रामलीला का आयोजन
-जोधपुर और बीकानेर के कलाकारों के द्वारा होगा लीला का मंचन

द न्यूज़ गली, ग्रेटर नोएडा: श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के द्वारा पाई एक सेक्टर में स्थित रामलीला मैदान में भव्य लीला का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा। जोधपुर और बीकानेर से आने वाले 100 कलाकारों की टीम के द्वारा आकर्षक लीला का मंचन किया जाएगा। आयोजन कमेटी ने इस वर्ष मंच की लंबाई को बढ़ाकर 350 फिट कर दिया है। साथ ही बैकग्राउंड एलइडी डिस्प्ले जो की पूर्व में 1800 स्क्वायर फीट का था इस बार उसे 2200 स्क्वायर फिट कर दिया गया है। जिससे दर्शकों को लीला देखने में आनंद आएगा।

विशेष आयोजन

श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के मुख्य संस्थापक गोस्वामी सुशील जी महाराज ने बताया कि 22 सितंबर को इस बार श्री राम शरणम् कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया जाएगा। भगवान श्री राम को समर्पित कार्यक्रम गीत, संगीत और नृत्य भरी शाम पर आधारित होगा। जिसमें लोकप्रिय राष्ट्रीय गायक हरेंद्र नागर,राजस्थान के प्रसिद्ध लोक नर्तक वसीम खान, प्रसिद्ध भरतनाट्यम एवं कथक प्रस्तुति साहिल शर्मा के द्वारा की जाएगीऔर भव्य राम आरती भी होगी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि दर्शकों की सुविधा के लिए रामलीला मैदान में  मेला भी लगाया जाएगा। लोगों की सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया है। रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों की लंबाई 60,55 और 50 फीट होगी। रामलीला कमेटी की महासचिव ममता तिवारी ने बताया कि दर्शकों की सुविधा के लिए इस बार 6 ब्लॉक बनवाए गए हैं। साथ ही 8000 पास भी जारी किए गए हैं। पास का वितरण दर्शकों को निशुल्क किया जा रहा है। दर्शकों की सुविधा के लिए तीन बड़ी एलइडी स्क्रीन भी लगवाई गई है। प्रेस वार्ता के दौरान अजय नागर, महेश शर्मा, सुभाष भाटी, पंडित संदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, हरवीर मावी, सुशील नागर,,  पवन नागर,ज्योति सिंह, रोशनी सिंह, अतुल आनंद, चेनपाल प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।