-पूर्व की विभिन्‍न प्रतियोगिता में भी छात्रा दिखा चुकी है हुनर
-प्रतियोगिता में उत्‍तर प्रदेश का प्रतिनिधित्‍व करेगी छात्रा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: शहर के विभिन्‍न स्‍कूलों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली छात्रों के द्वारा समय-समय पर अपने हुनर का प्रदर्शन किया जाता है। फादर एग्नेल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में पढ़ने वाली छात्रा राशि चौधरी ने बड़ा कारनामा कर जिले का नाम प्रदेश स्‍तर पर रोशन किया है। राशि चौधरी का चयन अंडर-14 राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में हुआ है। प्रतियोगिता में वह उत्‍तर प्रदेश का प्रतिनिधित्‍व करेंगी। प्रतियोगिता में चयन होने पर स्‍कूल प्रबंधन व साथियों के साथ ही खिलाडि़यों ने भी उन्‍हें बधाई दी। पूर्व की विभिन्‍न प्रतियोगिता में भी वह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकीं हैं।

देहरादून में होगी प्रतियोगिता
प्रतियोगिता में खिलाडि़यों का चयन करने के लिए नेशनल शिविर का आयोजन मेरठ में किया गया था। शिविर में किए गए शानदार प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन राष्‍ट्रीय टीम में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 4-11 अक्टूबर तक देहरादून में होने वाली 50वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उनकी यह उपलब्धि राशि के असाधारण कौशल और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है। कोच कार्तिक साहू के मार्गदर्शन में राशि ने अपने कौशल को निखारा है और अपने परिवार को गौरवान्वित किया है। राशि मूल रूप से दनकौर के गांव चपरगढ़ की रहने वाली हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य जोजी जोसफ ने राशि को आगामी चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं। कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि वह अपने विद्यालय और राज्य को गौरव दिलाएंगी।