-जेकेजी पाल्म सोसाइटी के सीनियर सिटीजन का ग्रुप पहुंचा राम लाल वृद्धा आश्रम
-गीत व कविता पाठ का भी हुआ आयोजन
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित जेकेजी पाल्म सोसाइटी के सीनियर सिटीजन ग्रुप ने सराहनीय पहल की है। सीनियर सिटीजन ग्रुप के सदस्य राम लाल वृद्धा आश्रम गौशाला ग्रेटर नोएडा पहुंचे। वृद्धा आश्रम में जिन बुजुर्ग लोगों का जन्मदिन नवंबर में पड़ता है सभी का जन्मदिन केक काटकर उल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही बुजुर्गों के साथ कई घंटे का समय व्यतीत किया। सोसाइटी के सीनियर सिटीजन ग्रुप के सदस्यों की पहल को सोसायटी के लोगों ने सराहा।
कविता पाठ का आयोजन
नॉलेज पार्क में स्थित वृद्धा आश्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्ग रहते हैं। जेकेजी पाल्म सोसाइटी के सीनियर सिटीजन महिलाएं व नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान राम लाल वृद्धा आश्रम गौशाला पहुंचे। निवासियों ने कई घंटे का वक्त वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों महिलाओं के साथ बिताया। विभिन्न विषयों पर उनके साथ चर्चा की। बुजुर्गों ने गीत व कविता का पाठ का भी आयोजन किया। इस दौरान सभी ने खूब मस्ती की। सोसायटी के लोगों ने सभी बुजुर्गों को कपड़े और कंबल का वितरण किया। नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने कहा कि हम बड़े सौभागशाली है जो यहाँ आश्रम में आकर बुजुर्गों की सेवा करने का अवसर मिला। वही सोसाइटी के सीनियर सिटीजन हाकिम सिंह ने कहा कि वृद्धा आश्रम में आप अपने आपको अकेला न समझे हम सभी आपका परिवार है और आपके हर दुख सुख में आपके साथ खड़े हैं। इस अवसर पर अन्नू खान, बृजेंद्र सिंह, कुसुम चौहान, संजू शर्मा, भावना शर्मा, सरिता कठोरी, योगेश शर्मा, वाईडी शर्मा, केके शर्मा, अशोक त्रिवेदी, राजेन्द्र, गौतम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
