-अवैध कॉलोनी बसाने वालों पर यमुना प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
-जमीन पर हुए निर्माण को प्राधिकरण ने किया ध्‍वस्‍त

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आस-पास अवैध कॉलोनी बसाने वाले लोग तेजी से सक्रिय हैं। प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में कॉलोनी काटकर लोगों को जाल में फंसा ठगी की जा रही है। यमुना प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्‍न स्‍थानों पर अभियान चलाकर निर्माण को पूरी तरह से ध्‍वस्‍त कर दिया। अभियान के दौरान सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात था। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि अभियान में लगभग 400 करोड़ मूल्‍य की जमीन से अवैध निर्माण हटाया गया।


ग्रीन सिटी पर हुई कार्रवाई
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि अधिसूचित क्षेत्र दयानतपुर के खसरा नंबर 463 में ऐरो ग्रीन सिटी के नाम से अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। साथ ही एयरपोर्ट की तरफ जाने वाली 60 मीटर रोड़ पर भी अवैध निर्माण किया जा रहा था। इसके साथ ही गांव साबौता मुस्‍तफाबाद में भी अवैध निर्माण किया जा रहा था। अभियान के दौरान 100750 लाख वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण हटाया गया। जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 400 करोड़ रुपए है। अवैध कॉलोनी व प्‍लाटिंग करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।