-पुलिस ने 6 चोरों को गिरफ्तार कर बरामद की चोरी की 3 कार
-राजस्थान और हरियाणा के मेवात में बेचते थे चोरी की कार
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:सेक्टर 39 कोतवाली पुलिस ने 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के द्वारा गैंग बनाकर दिल्ली-एनसीआर से फोर व्हीलर गाडि़यां चोरी की जाती थीं।
चोरी के बाद गाडि़यों को उचित दाम पर राजस्थान व हरियाणा के मेवात में बेच दिया जाता था। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर चोरी की 3 कार भी बरामद की है। चोरों की पहचान समीर उर्फ दाऊद उर्फ कुंजा, सालिम, आजाद, सलीम, मोहसीन और मौ0 फैसल के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरों को चौकी क्षेत्र सेक्टर-82 कट के पास से गिरफ्तार किया।
ऐसे करते थे चोरी
पूछतार में चोरों ने पुलिस को बताया कि हुंडई ओरा कार एक टैक्सी गाड़ी है। इस गाड़ी से उनके द्वारा रेकी की जाती थी। यह देखा जाता था कि गाड़ी कहां से आसानी से चुराई जा सकती है। गाड़ी का प्रयोग कर वह की-प्रोग्रामर की सहायता से गाडियों के लॉक तोड़कर नोएडा व दिल्ली-एनसीआर से कार चोरी करते थे। चोरों के द्वारा चोरी की कार में जीपीएस जैमर लगा दिया जाता था। जिससे गाड़ी का जीपीएस भी काम नहीं करता था। चोरी की गई गाड़ियो को यह लोग राजस्थान, हरियाणा के मेवात व अन्य राज्यों में उचित दामों पर बेच देते है। पुलिस ने बताया कि आजाद पर सर्वाधिक 41 मुकदमें दर्ज हैं। समीर पर 14, सालिम पर 7, सलीम पर 4, मोहसीन पर 3 और मौ0 फैसल पर भी 3 मुकदमें दर्ज हैं। चोरों के पास से चोरी की गाडि़यों के साथ ही फर्जी नंबर प्लेट व अन्य सामान बरामद किया गया है।
