-मार्च में प्रस्‍तावित पूर्व मुख्‍यमंत्री की रैली की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता
-रैली में कई वरिष्‍ठ नेता सपा में होंगे शामिल

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। जिसके तहत पूर्व मुख्‍यमंत्री व पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव की चुनावी रैली 29 मार्च को दादरी में प्रस्‍तावित है। जिसे चुनाव की पहली रैली के रूप में भी देखा जा रहा है। चुनाव को देखते हुए पार्टी ने अपने संगठन का विस्‍तार भी किया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सफीपुर गांव निवासी विक्रम टाइगर को जिला उपाध्यक्ष और कटैहडा, दादरी के रहने वाले सुरेंद्र भाटी को जिला सचिव मनोनीत किया है। वही गांव मोहियापुर निवासी विनोद लोहिया को जिला प्रवक्ता की कमान सौंपी गई है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा की।

जताया आभार
सुधीर भाटी ने बताया कि पार्टी के लिए मेहनत कर रहे लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। विक्रम टाइगर जो पहले जिला सचिव की कमान संभाल रहे थे, उनको प्रोन्नत कर जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, वही सुरेंद्र भाटी काफी समय से पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे थे, उन्हें जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंप गई है। इसके साथ ही एडवोकेट विनोद लोहिया को जिला प्रवक्ता की कमान सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी मेहनत करने वाले लोगों को समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी तथा इसके अलवा निष्क्रिय पदाधिकारी को भी पद मुक्त किया जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट विनोद लोहिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से कार्य करेंगे। प्रेस वार्ता में पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव, नरेंद्र नागर, कृशांत भाटी, कपिल ननका, नवीन भाटी, यूनुस प्रधान, शैलेन्द्र भाटी, अक्षय चौधरी, अनूप तिवारी, अमित रौनी, सुनील भाटी, दीपक नागर, हैप्पी पंडित, सीपी सोलंकी, प्रशांत भाटी, बबली भाटी, मनदीप भाटी, अनिल नागर आदि मौजूद थे।