-हाईजैकिंग कंटीजेंसी प्लान के तहत यहां से विमान नहीं हो सकता है हाइजैक
-चार माह पूर्व एयरपोर्ट पर लगाए थे जरूरी सुरक्षा उपकरण

द न्‍यूज गली, ग्रेअर नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उड़ान की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गया है। पिछले कई माह से चल रही जांच की लंबी प्रक्रिया के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की एंटी हाइजैकिंग योजना को बकास ने मंजूरी दे दी है। एयरपोर्ट पर लगे उपकरणों को जांचने के बाद मंजूरी नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) ने दी है। सुरक्षा से जुड़े अन्‍य लाइसेंस भी अब जल्‍द मिलने की उम्‍मीद है। अन्‍य लाइसेंस मिलने के बाद एयरपोर्ट के उदघाटन की तिथि घोषित होगी।

चल रही थी जांच
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए मानकों को पूरा किया जा रहा है। योजना के तहत ही एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैकिंग कंटीजेंसी प्लान तैयार किया गया था। सभी जरूरी उपकरण एयरपोर्ट पर लगने के बाद बकास खुद इसका परीक्षण करता है। परीक्षण में सभी जरूरी प्रोटोकॉल मिलने के बाद मंजूरी मिल पाती है। करीब चार महीने से एयरपोर्ट पर इन उपकरणों को लगाए जाने के बाद जांच चल रही थी। जिससे कोई भी विमान हाइजैक न हो सके। लंबे समय तक चली परीक्षण की प्रक्रिया के बाद बकास ने प्‍लान को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि अब एयरपोर्ट की पूरी सुरक्षा व्यवस्था को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।