-सोसायटी में निर्माण की गुणवत्‍ता पर उठाया सवाल
-बगल वाले फ्लैट में निर्माण के दौरान हुआ हादसा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट की विभिन्‍न सोसायटी में निर्माण की गुणवत्‍ता पर समय-समय पर सवाल उठता रहता है। निर्माण की घटिया गुणवत्‍ता का नया मामला ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टॉपिकल गार्डेन में देखने को मिला है। बगल के फ्लैट में चल रहे काम के दौरान ड्रिल होने से छत के प्‍लास्‍टर का बड़ा हिस्‍सा बेड रूम में गिर गया। सोसायटी के लोगों का कहना है कि एनबीसीसी की देखरेख में निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। इस कारण कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।

बचे परिवार के लोग
सोसायटी के फ्लैट नंबर 1517 में रहने वाले परिवार का कहना है कि बगल के फ्लैट में पिछले कुछ माह से काम चल रहा है। वहां पर ड्रिल मशीन चल रही थी। निर्माण की गुणवत्‍ता अच्‍छी न होने के कारण बेडरूम में छत के प्‍लास्‍टर का बड़ा हिस्‍सा गिर गया। उनका कहना है कि गनीमत थी कि उस दौरान बेड पर कोई लेटा नहीं था। अन्‍य उसे गंभीर चोट लग सकती थी।