-मौके पर पहुंचकर फायर विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू
-तेज धमाके से आस-पास मकानों में रहने वाले लोग डरे

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: बीटा एक सेक्‍टर में चलने वाले अवैध पीजी में सोमवार दिन में एक सिलेंडर फट गया। गनीमत थी कि सिलेंडर में गैस कम थी और कोई व्‍यक्ति झुलसा नहीं। सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। घर में रखा काफी जल गया। वहां पर मौजूद लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। धमाके के कारण आस-पास के मकानों में रहने वाले लोग भी सहम गए।

सेक्‍टर में है अवैध पीजी
शहर के विभिन्‍न सेक्‍टरों में बड़ी संख्‍या में अवैध पीजी संचालित हो रहे हैं। बीटा सेक्‍टर की हर गली में भी पीजी चल रहे हैं, पीजी को बंद कराने की मांग कई बार की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सेक्‍टर के मकान नंबर डी-73 में अवैध पीजी चल रहा है। दिन में लगभग पांच बजे सिलेंडर से गैस लीक हुई और आग लग गई। वहां पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, कुछ देर बाद ही सिलेंडर फट गया। सेक्‍टर के आरडब्‍ल्‍यूए महासचिव हरेंद्र भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों से मांग की है कि सेक्‍टर में चलने वाले पीजी को बंद कराया जाए।