-कार्यक्रम में सांसद व विधायकों सहित भाजपा नेताओं का लगा जमावड़ा
-उप मुख्‍यमंत्री ने भाजपा नेताओं के साथ जिले की राजनीति पर की चर्चा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री व स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री बृजेश पाठक व उतर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भाजपा के वरिष्‍ठ नेता प्रधान बृजपाल राठी के भतीजे कपिल राठी की शादी में ग्रेटर नोएडा पहुंचे। शादी में पहुंचने पर सांसद डाक्‍टर महेश शर्मा, विधायक तेजपाल नागर, भाजपा जिलाध्‍यक्ष अभिषेक शर्मा, ग्रेटर नोएडा मंडल अध्‍यक्ष अर्पित तिवारी, बृजपाल राठी सहित अन्‍य नेताओं ने गदा देकर बृजेश पाठक व दयाशंकर सिंह का स्‍वागत किया। उप मुख्‍यमंत्री ने कपिल राठी व अंशिका को वैवाहिक जीवन की बधाई दी। बृजपाल राठी के पारिवारिक सदस्‍यों के साथ फोटो खिंचाई व चर्चा की।

राजनीति पर चर्चा
शादी में भाजपा के साथ ही सपा व अन्‍य पार्टी के नेताओं का जमावड़ा लगा। कार्यक्रम में भाजपा सांसद डाक्‍टर महेश शर्मा, विधायक तेजपाल नागर, अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष स्‍वामी चक्रपाणि महाराज, एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा, सिकंदराबाद के विधायक लक्ष्‍मी राज, जिला पंचायत अध्‍यक्ष अमित चौधरी, पूर्व राज्‍यमंत्री चंद्रपाल खड़क, रबूपुरा चेयरमैन ठाकुर शशांक सिंह, डिबई की पूर्व विधायक अनीता लोधी राजपूत, सपा जिलाध्‍यक्ष सुधीर भाटी, दिनेश गूजर, डीसीजी शक्ति मोहन अवस्‍थी, डीसीपी डाक्‍टर प्रवीन रंजन, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र डाढ़ा, नरेंद्र डाढ़ा, श्री निवास आर्य, गौरव राठी सहित अन्‍य लोग पहुंचे। उप मुख्‍यमंत्री ने भाजपा नेताओं के विभिन्‍न राजनीतिक मामलों पर चर्चा की।