-यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने दोनों परियोजना के बारे में दी विस्तृत जानकारी
-मुख्य सचिव ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास एवं अध्यक्ष, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण आलोक कुमार ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा जनपद मथुरा के अंतर्गत राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।
अपर मुख्य सचिव ने राया अर्बन सेंटर में औद्योगिक भू-उपयोग की 64 हैक्टेयर साइट एवं हैरिटेज सिटी साइट एवं MoRTH (सड़क मंत्रालय भारत सरकार ) द्वारा प्रस्तावित वृंदावन बायपास साइट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद अपर मुख्य सचिव ने वृंदावन स्थित यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय में परियोजना के सम्बन्ध में बैठक कर विस्तृत समीक्षा की। परियोजना हेतु त्वरित गति से भू अर्जन कर परियोजना का क्रियान्वयन करने हेतु निर्देशित किया गया।

अधिकारियों ने दी जानकारी
बैठक में अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार को यमुना प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र कुमार भाटिया ने प्रस्तावित हैरिटेज सिटी परियोजना, श्री बांके बिहारी मंदिर हेतु पार्किंग, प्राधिकरण की आवासीय व कमर्शियल प्रयोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। बताया गया कि परियोजना के लिए प्राधिकरण ने अब तक क्या-क्या किया है। बैठक में आलोक कुमार ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार, ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह, जी एम प्रोजेक्ट राजेन्द्र भाटी सहित परियोजना विभाग, नियोजन विभाग, विद्युत सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
