-साइबर अपराधी फेशन एंड रिटेल फर्म की आड़ में कर रहा था ठगी
-ठग ने कई लोगों को बनाया था निशाना

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब दिलाने के नाम पर बेरोजगार लोगों के साथ ठगी करने वाले एक व्‍यक्ति को थाना साइबर क्राइम व फेस 1 पुलिस ने संयुक्‍त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। ठग के द्वारा आमजन को मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब के नाम पर कॉल व धोखाधडी कर म्यूल बैंक खातो में पैसा प्राप्त कर लिया जाता था। आरोपित के द्वारा पूर्व में कई लोगों के साथ ठगी गई थी। आरोपित की पहचान सचिन कुमार मंडल के रूप में हुई है। आरोपित के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन व एक कंप्‍यूटर बरामद किया है।

अपराध का तरीका
पुलिस ने बताया कि ठग सचिन के द्वारा मल्टीनेशनल कंपनियों मे जॉब के नाम पर कॉल कर धोखाधडी कर म्यूल बैंक खातो में पैसा प्राप्त कर लिया था। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतो में प्रयुक्त संदिग्ध मोबाइल नंबरों की तकनीकी जाँच व लोकल इंटेलीजेंस की सूचना के आधार पर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। यह साइबर अपराधी फेशन एंड रिटेल फर्म की आड़ में आम व्यक्तियों को स्टेप हैड कम्पनी के नाम से फोन कर मल्टीनेशनल कम्पनियो में जॉब दिलाने के नाम पर ठगी करता था। जागरुकता के तहत पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जॉब के नाम पर कोई अज्ञात व्यक्ति प्रोसेसिंग फीस, सैंक्शन फीस मांगे तो सावधान रहें, यह हमेशा ठगी होती है। कभी भी व्हाट्सएप कॉल पर आए फर्जी सैंक्शन लेटर पर विश्वास न करें और जॉब हेतु आधिकारिक वेबसाइट से सत्यापित करें।