-सोसायटी के पास ही खेल रहा था बच्चा
-पीडित के साथ ही सोसायटी के लोगों ने भी दर्ज कराया विरोध
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सेक्टर, सोसायटी व गावों में आवारा के साथ ही पालतू कुत्ते का हमला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित लोटस वेलफेयर सोसायटी में एक पालतू कुत्ते ने 13 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चा सोसायटी के पास ही खेल रहा था। कुत्ते के हमले में बच्चा घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने बच्चे को बचाया। सोसायटी के लोगों ने भी मामले में विरोध दर्ज कराया है। पीडित परिजन के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक पर मुकदमा दर्ज किया है।
यह है आरोप
सोसायटी निवासी वरुण कुमार का कहना है कि उनका बच्चा धु्व सोसायटी के पास में ही खेल रहा था। आरोप है कि पास में ही रहने वाले सच्चिदानंद नौटियाल ने अपने पालतू कुत्ते को छोड़ दिया। कुत्ते ने बच्चे के ऊपर हमला कर उसे घायल कर दिया। हमले में बच्चे के पैर में काफी जख्म हुआ है। कुत्ते के हमले से बच्चा डर गया। पिता के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
