-गौतमबुद्ध नगर आबकारी विभाग व सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन मेरठ ने की संयुक्त कार्रवाई
-दादरी कोतवाली में दर्ज कराया गया मुकदमा
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:गौतमबुद्ध नगर आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्ध नगर सुबोध कुमार एवं प्रवर्तन मेरठ की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में 570 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। विभाग को लोहारली टोल के पास अशोक लीलैंड ट्रक संख्या MH 40 CT 5943 में शराब मिली थी। शराब को ट्रक में छिपाकर बिहार भेजा जा रहा था। आबकारी विभाग की टीम को देखकर चालक व परिचालक ट्रक छोड़कर फरार हो गए। आबकारी विभाग ने ट्रक नंबर के आधार पर दादरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर आबकारी विभाग को मिली बड़ी सफलता,ट्रक में छिपा कर रखी 570 पेटी अवैध शराब बरामद। आबकारी विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा @dmgbnagar @GreaterNoidaW @UPGovt pic.twitter.com/u4lvCZN3Y2
— The News गली (@The_News_Gali) March 18, 2026
बिहार भेजी जा रही थी शराब
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि विभाग के द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जाता है। जांच में सामने आया है कि यह शराब बिहार भेजी जा रही थी। जो शराब बरामद की गई है उसकी बिक्री सिर्फ पंजाब में ही हो सकती है। ट्रक में शराब को थर्मो कोल की बोरियों के पीछे छिपाकर रखा गया था। ट्रक से 78 पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की (750 ml), 40 पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की (375 ml) ,36 पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की (180 ml) , 47 पेटी रॉयल चैलेंज (750ml) , 34 पेटी रॉयल चैलेंज (375ml) , 30 पेटी स्टर्लिंग रिजर्व (750 ml) , 99 पेटी मैक डॉवेल्स नंबर 1 (750 ml) , 45 पेटी मैक डॉवेल्स नंबर (375 ml) , 44 पेटी मैक डॉवेल्स नंबर (180ml) , थंडरवोल्ट बियर (500 ml) की 40 पेटी , किंगफिशर बियर (500 ml) की 77 पेटी कुल 570 पेटी शराब बरामद हुई है।
