-सेक्‍टर में आयोजित की गई आरडब्‍ल्‍यूए की समीक्षा बैठक
-सेक्‍टर में विभिन्‍न विकास कार्य कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में दिया ज्ञापन

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: अमूमन देखने में आता है कि सेक्‍टर की आरडब्‍ल्‍यूए आय-व्‍यय का विवरण देने से पीछे हटती है। शहर के कई सेक्‍टर ऐसे हैं जहां पर आरडब्‍ल्‍यूए ने कोई विवरण नहीं दिया है। इस कारण सेक्‍टर में पक्ष-विपक्ष के बीच विवाद होता रहता है। सराहनीय कदम उठाते हुए बीटा एक सेक्‍टर की आरडब्‍ल्‍यूए ने समीक्षा बैठक में निर्णय लिया कि 29 मार्च को होने वाली आम सभा की बैठक में विगत 6 माह में आय-व्‍यय का सभी विवरण सेक्‍टर के लोगों को दिया जाएगा। आरडब्‍ल्‍यूए पदाधिकारियों ने सेक्‍टर में विभिन्‍न विकास कार्य कराने के लिए विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता संगीता शर्मा, अध्यक्ष एवं संचालन महासचिव हरेन्द्र भाटी द्वारा किया गया।

यह है मांग
सेक्‍टर में विभिन्‍न विकास कार्य कराने के लिए आरडब्‍ल्‍यूए ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ, एनजी रवि कुमार, एसीईओ प्रेरणा सिंह व अन्‍य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। महासचिव हरेंद्र भाटी का कहना है सेक्‍टर के सामुदायिक केंद्र का संचालन प्राधिकरण के द्वारा सही से नहीं किया जा रहा है। इस कारण वहां गंदगी रहती है साथ ही अवांछनीय तत्व भी वहां पर बैठे रहते हैं। प्राधिकरण से मांग की गई है कि सामुदायिक केंद्र का संचालन व रखरखाव का प्रबंधन आरडब्लूए को सौंपा जाए। साथ ही सेक्‍टर में चारदीवारी का निर्माण, टूटी सड़क बनवाने व अन्‍य विकास कार्य कराने की मांग की गई है। बैठक में शीतला प्रसाद, देवी शरण शर्मा, विनोद कसाना, विपिन भाटी,राजवीर सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, रामकला प्रधान, सुनील भाटी, सिद्धार्थ सिंह, विजय गुप्ता, विनय गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, अनवर हुसैन, राजेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह, गुरुचरण सिंह, राहुल अग्रवाल, विद्या ओम, सुरेन्द्र कुमार सैनी सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।