-किसी व्‍यक्ति पर प्‍लास्‍टर गिरने से हो सकती थी बड़ी घटना
-सोसायटी के लोगों ने निर्माण की गुणवत्‍ता पर उठाया सवाल

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट की अजनारा होम्‍स सोसायटी में एक बड़ा हादसा टल गया। आंधी के कारण सोसायटी में प्‍लास्‍टर का एक बड़ा हिस्‍सा नीचे गिर गया। गनीमत थी कि वहां पर कोई व्‍यक्ति नहीं खड़ा था। प्‍लास्‍टर का हिस्‍सा नीचे खड़ी कार पर गिरा। इस कारण कार का बड़ा हिसा क्षतिग्रस्‍त हो गया। तेज आवाज के बाद लोगों को प्‍लास्‍टर गिरने के बारे में जानकारी हुई। लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई है।

गुणवत्‍ता पर सवाल
सोसायटी के लोगों का कहना है कि गनीमत थी कि नीचे कोई व्‍यक्ति नहीं खड़ा था अन्‍यथा वह गंभीर रूप से घायल हो सकता था। प्‍लास्‍टर गिरने पर सोसायटी के लोगों ने निर्माण की गुणवत्‍ता पर सवाल उठाया है। लोगों का कहना है कि सोसायटी में कई स्‍थान पर प्‍लास्‍टर गिर रहा है। साथ ही दीवार भी खराब हो गई है। लोगों ने मेंटेनेंस प्रबंधन से मांग की है जहां-जहां पर प्‍लास्‍टर गिर रहा उसे सही कराया जाए।