-सेक्टर की सुरक्षा को लेकर आरडब्ल्यूए व बिल्डर के बीच बैठक
-सेक्टर निवासियों ने दिया सुरक्षा बेहतर बनाने का सुझाव
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सेक्टर ओमिक्रॉन–1A में एक नंबर गेट की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष योगेंद्र मावी की अध्यक्षता व प्रतिनिधियों के साथ एलडीको बिल्डर के प्रतिनिधियों ने बैठक की। सेक्टर के लोगों ने गेट पर सुरक्षा के मामले को प्रमुखता से रखा। लोगों ने कहा कि एक नंबर गेट से ही निवासियों का आना-जाना अधिक होता है। ऐसे में गेट पर CCTV के साथ ही सुरक्षा गार्ड लगाने की आवश्यकता है। लोगों की मांग पर बिल्डर प्रतिनिधि ने एक नंबर गेटर बिल्डर की तरफ से CCTV लगाने तथा सुरक्षा गार्ड तैनात करने का आश्वासन दिया। सेक्टर के लोगों ने बिल्डर प्रतिनिधियों का आभार जताया।

आंदोलन की चेतावनी
बैठक में R.W.A. की ओर से गेट नंबर–1 पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। RWA के संयोजक ब्रिजेश भाटी ने बताया इस पर एलडीको बिल्डर ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि गेट नंबर–1 पर CCTV कैमरे तथा सुरक्षा गार्ड उनकी ओर से शीघ्र ही उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में सेक्टर के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने एलडीको बिल्डर द्वारा दिए गए आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि शीघ्र ही कार्य पूर्ण कर सेक्टर की सुरक्षा को और सुदृढ़ किया जाएगा।लोगों ने कहा अगर बिल्डर कार्य नहीं कराता है तो बड़ा आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर धर्मेंद्र भाटी, हंसराज मावी, रकम राठी, गजेंद्र भाटी, मुकेश भाटी, धनी प्रधान, प्रमोद डाढ़ा, कैलाश सिंह, नीरज अरोड़ा, अभय पारासर, अनिल शर्मा, डॉ एन सागवान, केशव, राघव, सुरेन्द्र मिश्र, डॉ परिहार, जोस मैथ्यू, जुगेन्द्र तेवतिया, एसपी सिंह, विनोद अग्रवाल, ओपी सिंह, राजन, सिद्धार्थ सहित अन्य लोग मौजूद थे।
