-लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सौंपा गया आवंटन पत्र
-तीन इंडस्‍ट़्री के द्वारा लगभग 3500 करोड़ का होगा इनवेस्‍ट

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: प्रदेश सरकार के इनवेस्‍ट यूपी योजना के तहत यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में निवेश के लिए बड़ी संख्‍या में इंडस्‍ट्री ने कदम बढ़ाया था। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में इनवेस्‍ट करने वाली 3 प्रमुख इंडस्‍ट्री के प्रतिनिधियों को आवंटन पत्र सौंपा। तीनों इंडस्‍ट्री के द्वारा यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में लगभग 3500 करोड़ रुपए का इनवेस्‍ट किया जाएगा। खास बात है कि इन कंपनियों की इकाई स्‍थापित होने से लगभग 6000 हजार लोगों को रोजगार पाने का भी अवसर मिलेगा।

यह कंपनी कर रही निवेश
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में Escorts Kubota Limited को सेक्‍टर 10 में 154 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है। कंपनी के द्वारा 2029 करोड़ का निवेश किया जाएगा। जहां पर लगभग 4000 लोगों को रोजगार मिलेगा। CNH Industrial Indiya को यमुना प्राधिकरण के सेक्‍टर 8 डी में 100 एकड़ जमीन का आवंटन किया गया है। कंपनी के द्वारा यहां पर ट्रैक्‍टर बनाने के लिए यूनिट लगाई जाएगी। कंपनी के द्वारा 1219 करोड़ का निवेश होगा, जिसमें लगभग 1200 लोगों को रोजगार मिलेगा। Sun organic Industries को प्राधिकरण के सेक्‍टर 8 डी में यूनिट लगाने के लिए 30000 वर्गमीटर जमीन आवंटित की गई है। यहां पर कंपनी के द्वारा ड्राइ फूड प्रोसेसिंग एंड पैके‍जिंग का काम किया जाएगा। कंपनी के द्वारा लगभग 225 करोड़ का निवेश होगा और कंपनी में लगभग 569 लोगों को रोजगार मिलेगा।