-जनसभा में दो लाख से अधिक भीड़़ जुटाने का रखा गया लक्ष्‍य
-नई ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक होगा एयरपोर्ट

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उदघाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी , संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्‍व में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंकज चौधरी ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। उद्घाटन समारोह के साथ एक विशाल ऐतिहासिक (दो लाख से अधिक)जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह ऐतिहासिक अवसर देश-प्रदेश और क्षेत्र के विकास की दिशा में एक नई ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक होगा। इस एयरपोर्ट से विकास व राष्ट्र निर्माण-2047 विकसित भारत की ओर अग्रसर होगा। कार्यकर्ताओं को सभी के साथ समन्वय कर कार्यक्रम को व्यवस्थित सफल एवं भव्य बनाना है। बैठक में राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार कुंवर बृजेश सिंह, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी श्रीचन्द शर्मा, एमएलसी नरेन्द्र भाटी, विधायक तेजपाल नागर सहित अन्‍य नेता शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्‍मेदारी
संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन लोकार्पण 28 मार्च को होगा। उसके साथ एक जनसभा होगी जिसमें प्रधानमंत्री का संबोधन होगा। जनसभा को हम सभी कार्यकर्ताओं ने देव तुल्य जनता के साथ मिलकर दिव्य व भव्य आयोजन करना है। उसके लिए बूथ स्तर तक मजबूत मंच तैयार कर सभी कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी सौंपी गई हैं। प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी ने कहा गाँव-गाँव प्रचार प्रसार आमंत्रण टोली बस प्रमुख तैयार कर जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को काम करने का संकल्प लें। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया ने कहा विशाल जनसभा ऐतिहासिक होगी उसके लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गईं हैं। सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन से क्षेत्र में औद्योगिकरण का विकास होगा ती यहाँ के लोगों को रोज़गार मिलेगा। क्षेत्र की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिये तैयार है ।