-ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव के रहने वाले हैं जोंटी भाटी
-राष्‍ट्रीय-अंतरराष्‍ट्रीय प्रतियोगिता में जोंटी ने मनवाया है अपना लोहा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव के रहने वाले अंतरराष्‍ट्रीय पहलवान जोंटी भाटी को लक्ष्‍मण अवार्ड मिला है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जोंटी को लक्ष्‍मण अवार्ड दिया। कार्यक्रम में जोंटी की मजबूत कद-काठी को सराहा गया। पुरस्‍कार के रूप में जोंटी को तीन लाख रुपए भी मिले हैं। कार्यक्रम में यह घोषणा भी की गई कि अगले वर्ष से पुरस्‍कार राशि 11 लाख रुपए कर दी जाएगी। जोंटी भाटी राष्‍ट्रीय-अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर आयोजित विभिन्‍न प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवा चुके हैं।

लोगों ने दी बधाई
रंजीत पहलवान ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिले के गांव जमालपुर व देश के उभरते हुए अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी भाटी को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से लक्ष्मण अवार्ड मिला है। इससे पहले भी पहलवान जोंटी भाटी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच बार सम्मानित कर चुके हैं। जोंटी पहलवान ने राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अनेकों पदक जीते हैं। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण, उपाध्यक्ष सुरेश उपाध्याय, चतर सिंह, योगी भाटी, जितेंद्र भाटी, परीक्षित नागर, वनीष प्रधान, अमित भाटी, जोंटी के पिता बिजेंद्र भाटी, ब्लॉक प्रमुख ईश्‍वर पहलवान, अमित भाटी, अंतरराष्ट्रीय पहलवान राजेंद्र भाटी, रविंद्र भाटी, राजेश भाटी, बच्चू पहलवान, पवन भाटी, जयवीर नागर, बोबू पहलवान आदि लोगों ने जोंटी को बधाई दी।