-TET पास अनिवार्य विषय पर 4 अप्रैल को दिल्ली में दर्ज कराएंगे विरोध
-टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेघराज भाटी की अध्यक्षता में हुई बैठक
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: TET पास अनिवार्य विषय के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में व्यापक प्रदर्शन होगा। रामलीला मैदान नई दिल्ली में होने वाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए मेरठ मंडल के समस्त जनपदों के जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष की एक संयुक्त बैठक जनपद हापुड़ में हुई। बैठक की अध्यक्षता मेरठ मंडल के मांडलिक संगठन मंत्री TFI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेघराज भाटी ने बैठक की अध्यक्षता की। संचालन पूर्व मांडलिक मंत्री अशोक शर्मा ने किया। बैठक में TFI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेघराज भाटी ने अपील कि nprc स्तर पर पन्ना प्रमुख बनाकर जिम्मेदारी दी जाए जिससे आंदोलन सफल होगा। गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष TFI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि सभी शिक्षक मेट्रो, रेल, व्यक्तिगत साधनों से 100 प्रतिशत उपस्थित होंगे।

सभी की हो उपस्थिति
हेमराज शर्मा ने संगठन की तरफ से आंदोलन को सफल बनाने के लिए 100 प्रतिशत उपस्थिति पर अपने विचार रखें ,जिला अध्यक्ष मेरठ राकेश तोमर ने अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए कहा कि मेरठ के अधिकतम शिक्षक जो दिल्ली में निवास करते हैं वह उस दिन दिल्ली में ही उपस्थित धरना प्रदर्शन में रहेंगे, अन्य साथी मेट्रो एवं रेल और व्यक्तिगत साधनों से उपस्थित होंगे। जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिसोदिया और नीरज चौधरी ने सुझाव रखते हुए बताया की हमारे जनपद से अधिक से अधिक संख्या में सभी साथी अपने व्यक्तिगत साधनों से बस के द्वारा मेट्रो रेल द्वारा और रेल के माध्यम से रामलीला मैदान में आंदोलन को सफल बनाने के लिए सहभागिता प्रदान करेंगे। जनपद बागपत की तरफ से जिला मंत्री राजकुमार शर्मा ने विचार रखते हुए बताया कि जनपद बागपत की तरफ से आंदोलन में उपस्थित होंगे। साथी जनपद बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा एवं बाबू सिंह लोहिया ने कहा कि कुछ साथी जो दिल्ली में रहते हैं वह दिल्ली में उपस्थिति देंगे और कुछ साथी रेल के माध्यम से व्यक्तिगत साधनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाएंगे। बैठक में गजेन्द्र नागर,सौरव शर्मा, तेज प्रकाश तोमर, नीरज चौधरी, कविंद्र तोमर, मो तारिक आदि लोग उपस्थित थे।

