-ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में पहुंचने का दिया आश्‍वासन
-पूर्व जिलाध्‍यक्ष रकम सिंह भाटी के संयोजन में आयोजित हुई पंचायत

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: एशिया के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ 28 मार्च को करेंगे। उदघाटन के बाद प्रधानमंत्री व मुख्‍यमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने की तैयारी में डाढ़ा गांव में 25 गांव के लोगों की पंचायत का आयोजन भाजपा के पूर्व जिलाध्‍यक्ष रकम सिंह भाटी के संयोजन में किया गया। पंचायत की अध्‍यक्षता भगीरथ और संचालन संजय भाटी के द्वारा किया गया। पंचायत के मुख्‍य अतिथि राज्‍यसभा सदस्‍य सुरेंद्र नागर थे।

जिले के लिए गर्व की बात
पंचायत में सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि एयरपोर्ट गौतम बुद्ध नगर के साथ ही आस-पास जिलों के लिए भी गर्व की बात है। एयरपोर्ट से विकास में चार चॉद लगेगा तथा जिला विकास की नई उंचाईओ को छुएगा। साथ ही हजारों की संख्‍या में लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्‍होंने लोगों से अपील की कि 28 मार्च को होने वाले कार्यक्रम को एतिहासिक बनाएं और ज्यादा संख्या में उदघाटन कार्यक्रम में पहुंचे।  कार्यक्रम के संयोजक रकम सिंह भाटी ने कहा की जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास में मील का पत्‍थर साबित होगा और इसका लाभ जन -जन को मिलेगा। पंचायत में प्रकाश प्रधान, जिले सिंह भाटी, विशन प्रधान, सतवीर, प्रधान नील, प्रधान सुबीराम, सुंदर, वीर सिंह मास्टर, नरेंद्र डाढ़ा,उदयवीर,सुनील भाटी,विजय नागर, देवेंदर नागर, अनिल पंडित,राहुल पंडित,अन्नू पंडित, ईश्वर प्रधान, अमित भाटी, संदीप, जगवीर सहित बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद थे।