-अध्यक्ष पद के लिए 27 मार्च को होगा चुनाव
-आईईए के 600 से अधिक सदस्य चुनाव में डालेंगे वोट
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: इंडस्ट्रियल एंट्रेपरेणुर्स एसोसिएशन के वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए हैं, जबकि महासचिव और कोषाध्यक्ष के पद के लिए केवल एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए संजीव शर्मा एव विशाल गोयल के बीच मुकाबला होगा। महासचिव पद के लिए अभिषेक जैन का एकमात्र नामांकन होने के कारण उन्हें महासचिव पद पर निर्विरोध रूप से नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए भी अंकित गोयल (एकमात्र नामांकन) को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध रूप से नियुक्त किया गया है। सदस्यों ने अभिषेक व अंकित को बधाई दी। अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवारों ने जीत दर्ज करने के लिए सदस्यों से संपर्क शुरू कर दिया है।
चुनाव समिति का गठन
अध्यक्ष पद चुनाव के लिए चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव समिति का गठन किया गया है। समिति की अध्यक्षता मनोज सिंघल कर रहे हैं। उनके साथ अन्य सदस्य के रूप में गुरदीप सिंह तूली, अनिल शुक्ला, विवेक चौहान और सुर्यकांत तोमर शामिल हैं। सभी वैध सदस्य चुनाव में अध्यक्ष के पद के लिए मतदान करेंगे। चुनाव समिति के अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से चुनाव में भाग लेकर इस चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने की अपील की है। अध्यक्ष पद के लिए 27 मार्च को दिन में 2 से 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। जिसके बाद चुनाव समिति परिणाम की घोषणा करेगी।
