-फायर विभाग के 15 वाहनों ने अथक प्रयास के बाद आग पर पाया काबू
-आग लगने के कारणों का अभी नहीं चल सका पता
द न्यूज गली, नोएडा: नोएडा सेक्टर 76 के पास विशाल मेगा मार्ट में सुबह लगभग साढ़े चार बजे आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी। वहां पर तैनात गार्ड ने आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी। फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंचे, बड़ी आग को देखते हुए मौके पर विभाग के 15 वाहन बुलाए गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद फायर विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग के कारण मेगा मार्ट के अंदर रखा लगभग सारा सामान जल गया।
Noida: नोएडा सेक्टर 76 स्थित विशाल मेगा मार्ट में लगी आग, फायर विभाग के 15 वाहनों ने आग पर पाया काबू @cfonoida @GreaterNoidaW @noidapolice pic.twitter.com/hwpKc2QiVv
— The News गली (@The_News_Gali) March 27, 2026
नहीं हुई इंजरी
मुख्य अग्नि शमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े बजे सूचना मिली कि सेक्टर 49 कोतवाली क्षेत्र में स्थित विशाल मेगा मार्ट के दूसरे फ्लोर पर आग लग गई है। फायर विभाग के कुछ वाहन आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। बड़ी आग को देखते हुए 15 वाहन बुलाए गए। लगभग 3 से 4 घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग में कोई व्यक्ति फंसा नहीं था और किसी प्रकार की इंजरी नहीं हुई है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।
