-प्रधानमंत्री ने कहा कांग्रेस व सपा ने एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी
-एयरपोर्ट उदघाटन के दौरान सपा व कांग्रेस पर प्रधानमंत्री का तीखा हमला
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उदघाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा व कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की अटल बिहारी सरकार ने 2003 में नोएडा में एयरपोर्ट को मंजूरी दे दी थी। कांग्रेस व सपा सरकार ने एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी। दोनों सरकारों ने सभी चीजों को फाइलों में ही दबा कर रखा। एयरपोर्ट सहित अन्य मामलों में सपा सरकार में कोई काम नहीं हुआ। सपा ने प्रदेश को लूट का एटीएम बनाया हुआ था। सपा के अंधविश्वासी लोग अपने कार्यकाल में इस जिले में आने से भी डरते थे। नोएडा को उसके हाल पर छोड़ दिया था। प्रधानमंत्री ने कहा मैं जिले में न आऊ इस लिए सपा के लोगों ने उन्हें भी डराने की कोशिश की थी। भाजपा की सरकार में आज उस नोएडा की तरफ पूरी दुनिया देख रही है, नोएडा पूरी दुनिया का स्वागत कर रहा है।
आमजन पर नहीं होगा युद्ध का असर
एयरपोर्ट उदघाटन के दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिमी एशिया में एक माह से युद्ध चल रहा है। इस कारण कई देशों को खाने-पीने के सामान के साथ ही पेट्रोल, डीजल व अन्य चीजों के संकट का सामना करना पड़ रहा है। युद्ध से प्रभावित देशों से ही कम कच्चा तेल, गैस व अन्य सामान मंगाते हैं। सरकार यह प्रयास कर रही है कि इस स्थिति में सामान्य परिवार, किसान व अन्य पर संकट का बोझ न पड़े। प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट की इस स्थिति में भी भारत नए मिजाज का प्रतीक है। संकट में भी विकास लगातार जारी है। जिसका परिणाम है कि कुछ ही दिनों के दौरान देश में 4 बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है।
