-कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेक्टर के लोगों ने दर्ज की उपस्थिति
-आरडब्ल्यूए की नई कार्यकारिणी को लोगों ने दी बधाई
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सेक्टर सिग्मा–III में हाल ही में आरडब्ल्यूए की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ था। नई कार्यकारिणी के सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेक्टर के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नवनिर्वाचित टीम ने सेक्टर के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा एवं निवासियों के हितों के लिए समर्पित होकर कार्य करने की शपथ ली। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आरडब्ल्यूए की नई कार्यकारिणी को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रणजीत प्रधान तथा संचालन दिनेश शर्मा द्वारा किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मेजर कुंवर सुरेश राणा एवं फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर थे।

9 सदस्यीय कार्यकारिणी
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष विनय यादव, महासचिव बेचे लाल दिवाकर, कोषाध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल, सेक्रेटरी अनूप सिंह सहित 9 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। प्रमोद झा को आरडब्ल्यूए का संरक्षक मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी ने लोगों को विश्वास दिलाया कि सेक्टर के विकास में हर पल तत्पर रहेंगे। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में सिग्मा–III सेक्टर के विकास, सुरक्षा और सामुदायिक एकता को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर राजीव तोमर, एसपी सिंह, सीपी राय, जेपी सिंह, मनोज चौहान, आरएस पाल, गोपी चंद, उपेंद्र, रामवीर यादव, संतोष यादव, गीतिका, सुधा, दीपक भाटी, प्रमोद भाटी, आजाद अडाना, ऋषि पाल, दीवान शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
