-अखिलेश ने कहा PDA की मुहिम भविष्य को चुन युग बदलने की
-कहा सपा कार्यकाल में हुआ गौतम बुद्ध नगर में अनेक विकास कार्य
द न्यूज़ गली, ग्रेटर नोएडा: पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल गौतम बुद्ध नगर की दादरी विधानसभा में फूंका। रैली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 34 विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं के साथ ही हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। पार्टी के नेता विकास जतन प्रधान ने गुर्जर समाज की तरफ से पगड़ी पहनकर अखिलेश यादव का स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की PDA मुहिम भविष्य को चुन युग बदलने की है। उन्होंने कहा जो भी लोग किसी प्रकार से पीड़ित हैं वह PDA की मुहिम का हिस्सा है। उन्होंने कहा सभी की खुशहाली हमारा लक्ष्य है। अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में गौतम बुद्ध नगर में अनेक विकास कार्य हुए थे, उन्होंने दावा किया की नोएडा में मेट्रो की सौगात भी समाजवादी पार्टी ने ही दी थी। मेट्रो को दिल्ली से जोड़ने का काम भी समाजवादी सरकार में हुआ था। उन्होंने लोगों से अपील की कि विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी को वोट देकर सरकार बनवाए। रैली में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका साथ देने का आश्वासन दिया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने गुर्जर समाज को बहादुर कौम बात सभी का दिल जीत लिया।

किसानों को आश्वासन
अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों का मुआवजा बढ़ाया गया था। उसके बाद से किसानों का मुआवजा नहीं बढ़ाया गया। मुआवजा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर किसान लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों का मुआवजा बढ़ेगा, साथ ही बाजार दर के अनुरूप ही जमीनों का अधिग्रहण होगा। उन्होंने किसानों को 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा देने के साथ ही चार प्रतिशत प्लाट दिलाने का भी आश्वासन दिया। भाषण के दौरान उन्होंने एक बड़ी घोषणा की उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर में जो कॉलोनी बस गई है उसे नियमित करने और उसमें विकास करने का काम भी किया जाएगा। साथ ही युवाओं को रोजगार देने का आश्वासन भी दिया।

