-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा विभिन्न सेक्टरों के पार्क में लगाई गई है लाइट
-अन्य सेक्टरों के पार्क में भी हाईमास्ट लाइट लगाने की है योजना
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा, गामा और जीटा में स्थित पार्कों में 38 एलईडी हाईमास्ट लाइटें प्राधिकरण की तरफ से लगाई गई हैं। इससे पार्कों में रोशनी बढ़ गई है। एलईडी लाइटों से पार्क के चारों तरफ पर्याप्त रोशनी पहुंच रही है। सोमवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सेक्टर जीटा टू में आयोजित कार्यक्रम में हाईमास्ट लाइटें सेक्टरवासियों को समर्पित की। विधायक ने प्राधिकरण के इस कार्य की सराहना करते हुए सेक्टर की सभी समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। सेक्टर के लोगों ने विधायक व प्राधिकरण अधिकारियों का आभार जताया। लोकार्पण कार्यक्रम में प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग से वरिष्ठ सौरभ भारद्वाज, प्रबंधक वीवी राय आदि लोग मौजूद थे।
अन्य पार्क में भी लगेगी लाइट
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के सभी सेक्टरों में पार्क विकसित किया है। पूर्व में विभिन्न सेक्टर के पार्क में हाईमास्ट लाइट लगाई गई थी। काफी सेक्टर ऐसे थे जहां के पार्क में हाईमास्ट लाइट नहीं लगी थी। योजना के तहत प्राधिकरण ने बचे हुए कई सेक्टर के पार्क में हाईमास्ट लाइट लगवाई थी। जिसे शुरू करा दिया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि अन्य सेक्टर के पार्कों में भी एलईडी हाईमास्ट लाइटें जल्द लगाई जाएंगी।
