-कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार
-बदमाशों के पास से 30 हजार रुपए नकद सहित अन्‍य सामान बरामद

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: थाना सेक्टर-113 पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के द्वारा ग्रांइडर डेटिंग ऐप के माध्यम से धोखाधड़ी की जाती थी। जांच में पता चला है कि आरोपितों ने कई लोगों को निशाना बनाया था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शिवम, सागर व कमल के रूप में हुई है। मुख्‍य आरोपित शिवम झा पर पूर्व में ही सात मुकदमें दर्ज हैं। आरोपितों के पास से पुलिस ने 30,000 नकद, 4 मोबाइल फोन, 1 कार, 1 चैन पीली धातु, 2 कार नंबर प्लेट बरामद की है।

ऐसे करते थे अपराध
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तगण संगठित रूप से गैंग बनाकर ऑनलाइन डेटिंग ऐप (ग्रांइडर गे डेटिंग ऐप) के माध्यम से पहले व्यक्तियों से संपर्क स्थापित कर उनसे मित्रता करते थे। बाद में पीड़ित को किसी निर्धारित स्थान पर मिलने के लिए बुलाते थे। मुलाकात के दौरान अभियुक्तगण Baleno कार का उपयोग करते हुए पीड़ित को अपने वाहन में बैठाकर उसे डरा-धमकाकर उसके साथ धोखाधड़ी करते थे। उसके माध्यम से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराकर पैसे निकलवा लेते थे और लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे।