-सोसायटी में लंबे समय से मोटी रकम हड़पने का हो रहा था खेल
-मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कराया शांत
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली होम्स सोसायटी में सोमवार की रात हंगामा हो गया। हंगामे का कारण सोसायटी की सुरक्षा में नियम के अनुसार गार्डों की तैनाती नहीं थी। गार्ड कम मिलने पर लोग सोसायटी के गेट पर ही एकत्र हो गए और अपना विरोध दर्ज कराया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। सोसायटी के लोगों ने मेंटेनेंस प्रबंधन पर गार्डों की तैनाती में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। मांग की कि नियम के तहत गार्डों की तैनाती की जाए।
Greater Noida: आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी में नियम के अनुसार गार्डों की संख्या कम मिलने पर भड़के सोसायटी के लोग। लोगों ने दर्ज कराया विरोध @annukhan78 @dmgbnagar @GreaterNoidaW @nefowaoffice @NEFOMAncr pic.twitter.com/lsQwIAGnnO
— The News गली (@The_News_Gali) March 31, 2026
पैसा हड़पने का आरोप
सोसायटी के लोगों का कहना है कि लोगों से मेंटेनेंस चार्ज पूरा लिया जाता है। सोसायटी के मेंटेनेंस प्रबंधन ने सुरक्षा पुख्ता करने का वादा किया था। नियम के तहत रात में सुरक्षा के लिए जितने गार्ड तैनात किए जाने चाहिए उतने नहीं होते हैं। इस कारण चोरी की घटनाएं होती हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस विभाग के द्वारा कागजों में गार्डों की संख्या तो अधिक दिखाई जाती है लेकिन मौके पर गार्ड कम रहते हैं। जिसकी बानगी सोमवार रात में किए गए निरीक्षण में देखने को मिल गई। लोगों ने आरोप लगाया कि ऐसा कर मेंटेनेंस प्रबंधन के द्वारा पैसों की हेराफेरी की जा रही है।
