-क्रूज पर नौकरी देने व मेडीकल फिटनेश चेकअप के नाम पर कर रहे थे ठगी
-पैसा लेने के बाद मोबाइल बंद कर बदल देते थे ठिकाना

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: थाना सेक्टर 63,सैन्ट्रल नोएडा पुलिस व साइबर टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए चार ठगों को गिरफ्तार किया गया। ठगों के द्वारा फर्जी कॉल सेन्टर संचालित कर आमजन को क्रूज पर नौकरी देने, मेडीकल फिटनेश चेकअप कराने , वर्क आर्डर व वीजा दिलवाने के बहाने धोखाधडी की जाती थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नितिन कुमार, विरेन्द्र कुमार, अमन कुमार व सचिन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 04 लैपटाप, 11 मोबाइल फोन, 9 विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड, 12000 रुपए नकद, 09 ऑफिसियल ऑफर लेटर सहित अन्‍य सामान बरामद किया है।

यहां पर चल रहा था ठगी का केंद्र
पुलिस ने बताया एच-90 सैक्टर 63 नोएडा में Sea Zone Recruitment and Training  नामक फर्जी काल सेन्टर संचालित किया जा रहा था। ठगों के द्वारा सोशल मीडिया (फेस बुक , इस्ट्राग्राम व अन्य ऐप्प आदि) के माध्यम से अपनी फर्म के विषय में प्रचार प्रसार कर क्रूज पर नौकरी देने, मेडीकल फिटनैश चेकअप कराने,वर्क आर्डर व वीजा दिलवाने ठगी की जाती थी। किस्तों में मेडीकल चेकप के लिए 10000 रुपये व ट्रैनिग कराने के बहाने 45 हजार रुपये व वर्क आर्डर व वीजा दिलवाने में सहायता करने के नाम पर 25 हजार रुपये ट्रासफर व कैश के रुप मे लेते थे। पैसा लेने के बाद ठग अपने मोबाइल को बंद कर देते थे व आफिस अन्य स्थान पर शिप्ट कर लेते थे। जांच में पता चला है कि जिस फर्म से ठगी की जाती थी उसका जीएसटी नंबर नही मिला है। इस कारण ठग पैसा अपने व अपने साथियों के बैक खातों में लेते थे।