-मानस मर्मज्ञ अतुल कृष्ण भारद्वाज सुनाएंगे राम कथा
-राम कथा में प्रतिदिन हजारों की संख्‍या में लोग होंगे शामिल

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक मानस मर्मज्ञ अतुल कृष्ण भारद्वाज के सानिध्य में श्री राम कथा की अमृत वर्षा होगी। कथा का आयोजन रामलीला मैदान सेक्टर पाई 1 में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर में 3 बजे से शाम को 6 बजे तक होगी। मौसम को देखते हुए कथा स्‍थल पर वाटर प्रूफ टेंट लगवाया गया है। कथा से पूर्व 6 अप्रैल को सुबह भव्‍य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा बिरौंडा गांव के मंदिर से शुरू होकर कथा स्‍थल तक जाएगी। कलश यात्रा में 5000 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी।

भव्‍य भंडारे का होगा आयोजन
कथा आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक गोस्वामी सुशील महाराज ने बताया कि 7 अप्रैल को शिव पार्वती विवाह, 8 अप्रैल को श्री राम जन्मोत्सव, 9 अप्रैल को श्री राम की बाल लीला एवं माता अहिल्या उद्धार,  10 अप्रैल को श्री राम और माता सीता का स्वयंवर एवं विवाह तथा परशुराम संवाद, 11 अप्रैल को श्री राम वनवास तथा केवट प्रसंग, 12 अप्रैल को भरत चरित्र एवं शबरी प्रसंग,  13 अप्रैल को श्री सुंदरकांड व 14 अप्रैल श्री राम राजतिलक पूर्णाहुति एवं भंडारा होगा। इस अवसर पर संरक्षक पंडित प्रदीप शर्मा, मुख्य यजमान हरवीर मावी, संयोजक नरेश गुप्ता, संरक्षक एड. राजकुमार नागर, शेर सिंह भाटी, सुशील नागर, अजय नागर, बालकिशन, धीरेंद्र भाटी, सतीश भाटी,, पवन नागर विजय प्रधान, मनोज गुप्ता, समिति अध्यक्ष आनंद भाटी, महामंत्री कुलदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, कथा प्रमुख धीरज शर्मा, ममता तिवारी, मनीष, सुंदर फौजी, मिडिया प्रभारी अतुल आनंद, फिरे प्रधान, पीपी शर्मा, सत्यवीर मुखिया, वीरपाल मावी, तेज कुमार भाटी, महेश शर्मा, सुंदर भाट अश्विनी शुक्ल राकेश बैसोया, उमेश गौतम, भागवत भाटी, आकाश, महावीर, रोशनी सिंह, ज्योति सिंह, चित्रा गुप्ता, रश्मि डागर, गीता सागर, विमलेश रावल, महेश कमांडो, यशपाल नागर, सुभाष भाटी, चैन पाल प्रधान, जितेंद्र भाटी, अजय कसाना, पवन भाटी सहित अन्‍य लोग उपस्थित थे।