-बिहार में हुआ ईनामी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
-जोंटी भाटी व कलवा गुर्जर ने दिखाया दम
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ईनामी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बिहार में हुआ। प्रतियोगिता में भारत के साथ ही विदेश के पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। गौतमबुद्ध नगर के जमालपुर गांव पहलवान जोंटी भाटी व कलवा गुर्जर विदेशी पहलवानों पर भारी पड़े। प्रतियोगिता में जमालपुर गांव के दोनों पहलवानों ने ईरान के पहलवानों को चारों खाने चित कर दिया। दोनों पहलवानों ने 5-5 लाख रुपए का ईनाम जीता। दंगल में बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने जोंटी व कलवा का उत्साहवर्धन किया। दंगल में जीत दर्ज करने पर जिले के लोगों ने दोनों पहलवानों को बधाई दी।
दंगल में दिखाया दम
रंजीत पहलवान ने बताया कि बिहार केसरी स्वर्गीय विवेकानंद पहलवान की प्रथम पुण्यतिथि पर कुश्ती दंगल का आयोजन गांव नदावा, जिला पटना बिहार में हुआ। दंगल का आयोजन मुकामा विधायक अनंत कुमार सिंह ने कराया। जोंटी भाटी ने ईरान के पहलवान इरफान को चारों खाने चित कर दिया। जीत पर उन्हें 5 लाख 11 हजार रुपए का नकद ईनाम मिला। कलवा गुर्जर ने ईरान के पहलवान जलाल को प्वाइंट के आधार पर हराया। ईनाम में कलवा को भी 5 लाख 11 हजार रुपए का नकद ईनाम मिला। इस अवसर पर भारत केसरी राजू पहलवान, ज्ञानवीर पहलवान, उपेंद्र पहलवान, योगी भाटी, जितेंद्र भाटी, परीक्षित नागर, वनीष प्रधान, अमित भाटी, ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान, अंतरराष्ट्रीय पहलवान रवींद्र भाटी, राजेंद्र भाटी सहित अन्य लोगों ने विजेता दोनों पहलवानों को बधाई दी।
