द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा और रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ आईआईएमटी कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर मयंक अग्रवाल ने फीता काटकर किया। शिविर में 178 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया । जिसमें 69 लोग हीमोग्लोबिन कम व अन्य कमी होने की वजह से रक्तदान नहीं कर पाए, बाकी 109 ने रक्तदान किया। कॉलेज के छात्रों और फेकल्टी ने शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुकुल गोयल, शुभम सिंघल, अजेय गुप्ता, आलोक गोयल, कपिल गुप्ता, कपिल शर्मा, मनु जिंदल, गिरीश गुप्ता, सर्वेश अग्रवाल, अजय बिहारी दत्त,पदमा वर्मा, किरन गुप्ता, रश्मि दत्ता, उमेश कुमार, गोविंद गुप्ता, हर्षित सिन्हा, अमित ओझा, अमित राय, अजय आर पुरी सहित अन्‍य लोग उपस्थित थे।