-बदमाश पर विभिन्न धाराओं में दर्ज है 13 मुकदमा
-बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: बीटा दो कोतवाली पुलिस व बदमाशों के बीच ओमेक्स गोलचक्कर के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश की पहचान सोनू श्रीवास्तव के रूप में हुई है। बदमाश के ऊपर विभिन्न धाराओं में 13 मुकदमें दर्ज हैं। बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने टीम गठित की है। बदमाश ने कुछ सप्ताह पूर्व एक महिला से लूट की घटना को अंजाम दिया था।

भागने की कोशिश
बीटा-2 पुलिस द्वारा ओमेक्स गोलचक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी, पुलिस ने सामने से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। जिसपर मोटरसाइकिल सवार बदमाशो द्वारा रुकने के बजाय मोटरसाइकिल को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा, कारतूस, थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल अपाचे व लूटी गयी सोने की चैन बरामद की है। पुलिस ने बताया कि बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जो राह चलते व्यक्तियों से स्नैचिंग की घटनाओं को अन्जाम देते है। इनके द्वारा दिनांक 11.04.2026 को जगतफार्म मार्केट से एक महिला से चैन छीनने की घटना को अंजाम दिया गया था।
