-10 घंटे के अंदर चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
-अन्‍य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के वैदपुरा गांव में बुधवार रात बदमाशों ने एक युवक की गोली कार कर हत्‍या कर दी थी। हत्‍या के बाद बदमाश फरार हो गए थे। घायल को परिजन ने अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया था। दबिश के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नवीन, आकाश, मोगली व अभय के रूप में हुई है। अन्‍य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

10 घंटे में सफलता
वैदपुरा गांव का रहने वाला दीपक नागर बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे मोटरसाइकिल से ड्यूटी जा रहा था। इस दौरान गांव के पास में ही घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने दीपक को गोली मारी और भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस व फारेंसिक टीम पहुंची। टीम ने मौके से कुछ साक्ष्‍य एकत्र किए। पुलिस ने आस-पास लगे कैमरों से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल फरार अन्‍य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्‍द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार लिया जाएगा।

पीडि़त परिजन ने जिन लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी, पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

युवक पर बाइक बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, युवक की मौत, दो टीमों का गठन, बदमाशों की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने ड्यूटी पर जा रहे एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। दिल दहला देने वाली यह वारदात इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के वैदपुरा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को एक युवक रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकला था। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया।

बदमाशों ने युवक को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक करीब आधा दर्ज गोलियां दाग दीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा। लहूलुहान हालत में युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हत्याकांड के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ने घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस की दो विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और दावा कर रही है कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।