द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: दादरी क्षेत्र के ग्राम नगला चमरू में स्थित UTL पावर कंपनी की बस से दो छात्र घायल हो गए थे। करप्शन फ्री संगठन ने इसे जानलेवा हमला बताया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत संगठन के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश पांडे को सौंपा। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि घायल छात्र मोहित भाटी एवं अभिषेक को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर UTL पावर कंपनी में रोजगार उपलब्ध कराने की भी मांग की। साथ ही संगठन ने कंपनी द्वारा CSR (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) फंड के उपयोग में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा यदि पीड़ित छात्रों को न्याय नहीं मिला तथा CSR फंड में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो संगठन जनहित में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर बलराज हूंण, धर्मेंद्र भाटी, आकाश नागर, सोनू भाटी, डॉक्टर अजय भाटी, श्यामवीर,बलराज, सोनू भाटी, अनुज भाटी,निंदर,अशोक,केशा नंबरदार,सतीश,हरिंदर,बलराज,केशपाल,सुन्नी,कौशन,अंकित,राहुल,अमर, प्रमोद आदि लोग मौजूद थे।

