-सुपरटेक ईकोविलेज-1 में बढ़ा 40 प्रतिशत मेंटेनेंस चार्ज
-बढ़े चार्ज के विरोध में लोगों ने दिखाई एकजुटता
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज-1 सोसायटी में एक साथ 40 प्रतिशत मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाए जाने के विरोध में सोसायटी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध में लोगों ने सोसायटी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में एकजुट हुए लोगों ने सोसायटी परिसर में ही प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने प्रबंधन चोर है के नारे भी लगाए। लोगों ने मांग की कि बढ़ाए गए मेंटेनेंस चार्ज को तत्काल वापस लिया जाए। सोसायटी के लोगों ने चेतावनी दी है यदि बढ़ा हुआ मेंटेनेंस चार्ज वापस नहीं लिया गया तो बड़ी संख्या में लोग प्रबंधन के खिलाफ दोबारा प्रदर्शन करेंगे।
Greater Noida West: सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी के निवासियों ने रखरखाव शुल्क में 40% की वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया @GreaterNoidaW @OfficialGNIDA pic.twitter.com/eCv6HGEc1u
— The News गली (@The_News_Gali) June 8, 2026
नहीं देंगे बढ़ा चार्ज
बढ़ाए गए मेंटेनेंस चार्ज के विरोध में सोसायटी के लोगों ने अपनी एकजुटता दिखाई। विरोध प्रदर्शन में हर आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। लोगों का कहना है कि अभी तक जितना मेंटेनेंस चार्ज लिया जाता है सोसायटी में उस हिसाब से मेंटेनेंस नहीं है। बढ़ाया गया मेंटेनेंस चार्ज पूरी तरह से गलत है। लोगों ने कहा कि चार्ज में कुछ प्रतिशत की बढ़ोत्तरी तो स्वीकार है लेकिन 40 प्रतिशत की कदापि नहीं। लोगों ने चेतावनी दी है यदि बढ़ा हुआ मेंटेनेंस चार्ज वापस नहीं लिया जाता है तो मेंटेनेंस चार्ज नहीं दिया जाएगा।
