-लाखों लोगों को मिलेगी आवागमन की सुविधा
-लोगों ने तेजपाल नागर का जताया आभार
द न्यूज गली,ग्रेटर नोएडा: विधायक तेजपाल नागर के प्रयास से दादरी विधानसभा में विकास के विभिन्न कार्यों को स्वीकृति मिली है। सड़क, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग मार्गों का निर्माण सहित अन्य कार्य कराया जाएगा। यह कार्य लगभग 144.61 लाख रुपए से होगा। आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्य का शिलापट लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने तेजपाल नागर का आभार जताया। इस अवसर पर तेजपाल नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन एवं जनसहयोग से दादरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र की जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
Dadri: दादरी विधानसभा में विधायक तेजपाल नागर के प्रयास से 144.61 लाख के विकास कार्य को मिली स्वीकृति @tejpalnagarMLA pic.twitter.com/OlgkqWFBYy
— The News गली (@The_News_Gali) June 8, 2026
यहां होगा कार्य
स्वीकृत विकास कार्यों में ग्राम कुलेसरा के आदर्श बिहार क्षेत्र में कृष्ण पाल के मकान से उमेश त्यागी के मकान तक इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य (लागत9.75 लाख), अंटी कॉलोनी में पाल आटा चक्की से श्रीकांत यादव के मकान तक इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य(लागत 6.06 लाख), पुस्ता रोड से आरिफ के फार्म हाउस, हेरिटेज स्कूल होते हुए अरविंद कुमार के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य (लागत 42.45 लाख) तथा मेन पुस्ता से श्रीराम कॉलोनी में दरोगा के मकान से गणेश चौहान के मकान होते हुए पुस्ता तक इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य (लागत69.02 लाख) शामिल हैं। इसके साथ ही ग्राम सुत्याना स्थित बालाजीपुरम में बालकृष्ण झा के मकान से श्री दुर्गा मंदिर होते हुए कृष्ण सारस्वत के मकान तक लगभग 200 मीटर लंबी सीसी रोड निर्माण परियोजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसकी अनुमानित लागत 17.33 लाख है। परियोजनाओं के पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क संपर्क, सुगम आवागमन तथा मजबूत आधारभूत संरचना का लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, मंडल अध्यक्ष लोकेश त्यागी, सर्वेश कुमार राय, केशव राज, प्रताप, विजय कुमार राय, धर्मपाल सिंह, अशोक कुमार पाण्डेय, देवेंद्र चौहान, हबीब मास्टर, मनोज, लोकेंद्र चौधरी, श्याम पांडेय, संजय कुमार, कौशलेंद्र, रविंद्र सिंह वर्मा, राजेन्द्र सिंह, प्रीतम सिंह, रविंद्र, उमाकांत शर्मा, श्याम सिंह, अंकुश चौधरी, राकेश चौधरी, डॉ. पंकज शर्मा, सत्य प्रकाश यादव, जनवेद यादव, मनोज भाटी, हरवीर फौजी एवं शोभनाथ वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

