-विभाग ने विभिन्न स्थानों पर चलाया जांच अभियान
-जांच के लिए भेजे गए खाद्य पदार्थों के 5 नमूने
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: खाद्य विभाग की टीम के द्वारा जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने टीम ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा में दो स्थानों पर की गई जांच में पाया कि पनीर खाने योग्य नहीं था। खराब पनीर को बाजार में बेचने की तैयारी थी। अधिकारियों ने दोनों स्थान से पनीर का एक-एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया और शेष लगभग 300 किलो पनीर नष्ट करा दिया। अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों से 5 नमूने एकत्र किए हैं। जांच के लिए उन्हें प्रयोगशाला भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
Greater Noida: खाद्य विभाग की टीम ने ग्रेटर नोएडा में नष्ट कराया 300 किलो खराब पनीर। ग्राहकों को बेचने की थी तैयारी @dmgbnagar @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/knw1nf46fR
— The News गली (@The_News_Gali) June 19, 2026
यहां पर की जांच
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि टीम ने हल्दौनी ग्रेटर नोएडा स्थित चौधरी डेरी से पनीर का 01 नमूना लेकर अवशेष लगभग 100 किग्रा पनीर प्रथम दृष्टया मिलावटी होने तथा मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त होने के कारण नष्ट करा दिया। इसी टीम द्वारा जेवर तहसील के ग्राम जहांगीरपुर स्थित प्रमोद डेरी से दूध का 01 नमूना लिया गया। टीम द्वारा सेक्टर-15 नोएडा स्थित चौहान डेरी से पनीर का 01 नमूना लेकर अवशेष लगभग 200 किग्रा पनीर प्रथम दृष्टया मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त होने के कारण नष्ट कराया गया। सेक्टर-65 स्थित हल्दीराम स्नैक्स प्रा0लि0 से दूध व पनीर का 01-01 नमूना लिया गया। कुल 05 नमूने थोक विक्रेताओं व डेरी से लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गए हैं।
