द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भाजपा महिला मोर्चा गौतमबुद्ध नगर की अध्यक्ष रजनी तोमर की अध्यक्षता में कम तेल, कम ईंधन, स्वस्थ परिवार संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका संगीता रावल व सह संयोजिका जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा ज्योति सिंह थीं। कार्यक्रम में मंडल के सभी मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दादरी नगर पालिका अध्यक्ष दादरी गीता पंडित थीं। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से अपील की थी कि कम तेल व कम ईधन का प्रयोग करते हुए अपने परिवार को स्वस्थ्य रखें। प्रधानमंत्री की अपील पर कार्यक्रम में जुटे कार्यकर्ताओं ने कम तेल, कम ईधन व स्वस्थ्य परिवार का संकल्प लिया। महिलाओं को बताया गया कि कम तेल में भोजन कैसे बनाएं। आने वाली पीढि़यों को संदेश भी दिया गया कि पिज़्ज़ा, बर्गर, मोमोज से दूरी बना स्वस्थ रहने के लिए मोटा अनाज व सलाद खाओ।

