-एक्सप्रेस वे से प्रभावित सभी किसानों को अतिरिक्त मुआवजा की मांग
-मांगों के संबंध में किसानों ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: किसानों की विभिन्न समस्याओं को हल कराने व जेवर टोल प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के कार्यकर्ता संगठन के कार्यालय पर एकत्र हुए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने किसानों को पंचायत करने से रोक दिया। पदाधिकारियों ने मांग की कि यमुना प्राधिकरण से संबंधित सभी किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए और जेवर टोल प्रबंधक पर कार्रवाई की जाए। किसानों ने मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को दिया। मांग पूरी न होने पर किसानों ने दोबारा प्रदर्शन की चेतावनी दी।

छोड़ी जाए आबादी
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा की यमुना प्राधिकरण एवं एक्सप्रेस वे से प्रभावित सभी किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा 10 प्रतिशत विकसित भूखंड दिया जाए।जिन किसानों की आबादी का निस्तारण नहीं हुआ उनकी आबादी को छोड़ा जाए, जिन किसानों की ज़मीन प्राधिकरण ने ली है उन्हें टोल पर फ्री निकाला जाए। किसानों ने मौके पर पहुँचे एडीसीपी सन्तोष कुमार के साथ मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की, उन्होंने आश्वस्त किया की जल्द ही महाप्रबंधक पर करवाई की जाएगी। इस अवसर पर हरवीर सिंह, प्रताप नागर, ऋषि पाल कसाना, सतपाल नागर,हरेंद्र नागर, जीतू गुर्जर,कपिल कसाना, सरजीत नागर,प्रमोद चौधरी,विकास नागर,नरेश जाट,टीटू प्रधान, ओपी भाटी, विनोद अवाना,जितेंद्र नागर, प्रमोद तोंगड, भोला भाटी,दिनेश बंसल,भगवान शर्मा,सौरव वर्मा,संजय नागर, सोविनदर चेची, विक्रम नागर,आदेश नागर, भरत आदि लोग मौजूद थे।
